अजय कुमार, मीडिया हाउस/बी.के.टाइम्स 5 ता
मुंबई – भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शिवशक्तीनगर विकास संघटना द्वारा कांदिवली पच्छिम स्थित साईनगर में पहली बार भारतरत्न डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के 61 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर बुधवार 6 डिसेंबर 2017 के दिन शाम 6 बजे साईनगर बीएमसी चैकी के पास दीप प्रज्वलन कर रैली की शुरुवात होगा। रैली के अंत में डॉ बाबासाहेब आंबेडकर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी। हाथ में कैंडल लेकर ’धम्म वंदना’ कर अभिवादन रैली का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने में साईराम सेवा संस्था, श्री साई दल सेवा संस्था और स्नेहल स्पोर्ट्स क्लब ने विशेष भूमिका अदा की है। इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से आयोजनकर्ता महेश गुप्ता, शशिकांत मोहिते, रमेश जोशी, विजय लिंगायत, मनीष आर्डे, राजेश मंजाल, रमन वाघेला, विनोद आंबलिया, सुरेश धधानिया एवं समस्त रहिवासी मिलकर सफल बनाने का प्रयास करेंगे।
