अंकित मिश्रा मीडिया हाउस/बी.के.टाइम्स 21 ता.वाराणसी- रविवार की शाम पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार बदमाशों में एक के ऊपर 50 हजार वहीं दूसरे के ऊपर 15 हजार का इनाम घोषित था।फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया वहीं एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस को बदमाशों के होने की जैसे ही सूचना मिली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लंका के लौटूबीर पुलिया के पास पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 14 राउंड फायरिंग हुई पुलिस की गोली लगने से बदमाश सीर निवासी अशोक यादव घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। रात होने की वजह से दूसरा बदमाश पुलिस की नजरों से हट गया। बाद में पुलिस ने अर्जुन नाम के दूसरे बदमाश को पकड़ा। वहीं बदमाशों की ओर से फायरिंग में क्राइम ब्रांच के सिपाही सुमंत सिहं बांए हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। घायल सिपाही व बदमाश को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक पिस्टल, एक तमंचा और छह कारतूस बरामद किए।।
