मीडिया हाउस/बी.के.टाइम्स 7 ता. ओबरा सोनभद्र – मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत ओबरा के गाॅधी मैदान परिसर में धूम-धाम के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों से 26 जोड़ों की सरकारी खर्चे पर शादी सम्पन्न हुईं। प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के मंशा के मुताबिक मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोनभद्र जिले के गाॅधी मैदान ओबरा में 26 जोड़ों की शादी सम्पन्न हुई। शादी समारोह की कमान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी पूरे टीम के साथ संभाले हुए थे। कार्यक्रम में विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा, समाजसेवी भिखारी बाबा, नरसिंह त्रिपाठी, भगदास जी महाराज, बिजेन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंघानिया, राम समुझ, भोला दूबे, आचार्य संतोश धर द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय सहित समाजसेवी जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी व कार्मिकगण, धार्मिक पूजा, जयमाल, सिन्दूरदान, शादी के सात फेरे कराकर शादी सम्पन्न करायी। शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया। शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी। बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया।मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सरकारी खर्चे पर जनप्रतिनिधियों की मौजदूगी में 26 जोड़ों की शादी करायी गयी। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। शादी के जोड़ों को स्वच्छ शौचालय का स्वीकृति-पत्र पंचायत विभाग द्वारा दिया गया। शादी के वधु के 20 हजार रूपये का स्वीकृति-पत्र और 10 हजार रूपये का घर-गृहस्थी का सामान दिया गया। सामान में 101 बर्तन का सेट, एक मोबाइल, चुनरी, साड़ी शादी के लिए एक सेट, वधु के लिए तीन सेट साड़ी, 5 लीटर का प्रेशर कूकर, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बीछिया, एक बड़ा कलश, सरकार की तरफ से दिया गया। इस मौके विश्व हिन्दू परिषद के काशी प्रांत के सतसंग प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित गिरिवासी, वनवासी, सेवा प्रकल्प के कोषाध्यक्ष जगमेन्दर सेन अग्रवाल, ओबरा के कमलेश दूबे, मंत्री मनोज सिंह की तरफ से सभी शादी के जोड़ों को टीफिंन सेट के साथ ही अन्य उपहार दिये गये।इस मौके पर विभिन्न समाजसेवियों ने भी नव विवाहितों को कुछ न कुछ उपहार दियें। गाॅधी मैदान शादी समारोह के रूप में तब्दील था। घराती व बाराती के पक्ष के जो नागरिक मौके पर पहुंचे सभी का सत्कार किया गया और लजीज पकवान भी खिलाये गये। शंख ध्वनि से शादी समारोह श्री गणेश किया गया और पंचांग पूजन धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया।शादी समारोह में मा0 विधायक ओबरा संजीव कुमार गौंड़, जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा, एमएलए प्रतिनिधि संजीव कुमार तिवारी, चेयरमैन ओबरा प्रानमति देवी, अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक के0बी0 सिंह, डिप्टी कलेक्टर राज कुमार, उप जिलाधिकारी सदर विशाल यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डा0 कृष्ण गोपाल सिंह, बन्दोबस्त अधिकरी चकबन्दी मधुसूदन दूबे, एआईजी स्टाम्प भगवान सिंह, सहायक सब रजिस्ट्रार विवेक कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी के0एल0 गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय, अधिशासी अधिकारी ओबरा महेन्द्र प्रसाद सिंह, अनुप तिवारी, मोहन कुशवाहा, वार्ड 6 सभासद राहुल श्रीवास्तव, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील मिश्रा संग्राम, भाजपा नेता मोनू रवि द्विवेदी सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों ने शादी समारोह कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग किया।
