मीडिया हाउस 21 ता. नई दिल्ली – श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अभी तक अपनी मां को खोने के गम से उबरी नहीं हैं। हालांकि, वो अब नॉर्मल हैं। लेकिन मां से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। डायरेक्टर अभिषेक वर्मन की अपकमिंग फिल्म शिद्दत में पहले श्रीदेवी अहम रोल निभाने वाली थीं। लेकिन उनके निधन के बाद फिल्म को लेकर सवाल उठने लगे। ऐसे में माधुरी दीक्षित इस फिल्म का हिस्सा बनीं। जाह्नवी काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज माधुरी के नाम लिख डाला- “अभिषेक वर्मन की अगली फिल्म मेरी मां के दिल के बेहद करीब थी। पापा, खुशी और मैं माधुरी जी के शुक्रगुजार है कि वो अब इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा हैं। बता दें कि करण जौहर के प्रोडक्शन तले बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर अहम रोल में नजर आएंगे। श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर के सौतेले बच्चों के बीच दूरियां कम होती दिख रही हैं। पहले तो श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में अर्जुन कपूर ने सारे काम संभाले और अब श्री की बड़ी बेटी जाह्नवी अपने सौतेल भाई से मिलने उनके घर पहुंचीं। जबकि पहले इन भाई-बहनों के बीच कोई इंटरेक्शन नहीं था।जाह्नवी अकेले नहीं थी। पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी भी उनके साथ थीं। घर से बाहर निकलते हुए अर्जुन ने अपने पिता को गले लगाया इस दौरान वो काफी इमोशनल दिखे। अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के निधन के बाद दोनों परिवारों में दूरियां पहले से ज्यादा बढ़ गई थीं। श्रीदेवी मोना की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुई थीं। बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अर्जुन अपनी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैड’ की शूटिंग से वापस मुंबई लौटे हैं। फिल्म की शूटिंग पटियाला में हो रही थी।
