मीडिया हाउस 26 ता. वाशिंगटन – पॉर्न एक्ट्रेस स्टॉर्मी डेनियल्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए। उसने एक टीवी के प्राइम टाइम शो में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप से अफेयर के बाद उसे चुप रहने के लिए धमकाया गया। डेनियल्स ने रविवार को दावा किया कि उन्हें सार्वजनिक तौर पर एक शख्स ने धमकी दी और कहा, ‘ट्रंप को अकेले छोड़ दो। सीबीएस के न्यूज मैग्जीन ’60 मिनट्स’ में एंडरसन कूपर से डेनियल्स ने उस क्षण को याद करते हु कहा कि 2011 में लास वेगास के पार्किंग में यह घटना घटी थी। डेनियल्स का वास्तविक नाम स्टेफनी क्लिफर्ड है। अपनी छोटी सी बेटी के साथ डेनियल्स फिटनेस क्लास जा रहीं थीं तभी उनका रास्ता एक शख्स ने रोका। उसने मुझसे कहा, ‘ट्रंप को अकेला छोड़ दो। कहानी को भूल जाओ।‘ डेनियल्स ने आगे कहा कि उस अज्ञात शख्स ने आस-पास देखा और मेरी बेटी को देख बोला, यह छोटी सी बच्ची खूबसूरत है। उसकी मां को कुछ हो जाता है तो इसके लिए काफी शर्मनाक होगा। ऐसा बोल वह वहां से गायब हो गया। नवंबर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के अटार्नी जनरल माइकल कोहेन ने डेनियल्स को 130,000 डॉलर की बड़ी रकम दी और एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवाया। डेनियल्स ने कहा कि वह कंट्रैक्ट पर अपने परिवार के खातिर सहमत हो गयी थी। शुक्रवार को पूर्व प्लेब्वॉय मॉडल कैरेन मैकडगल ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके अफेयर पर चुप रहने के लिए पैसे देने की कोशिश की थी। मैकडगल ने मेलानिया से अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपने अफेयर को लेकर माफी मांगा और दुख व्यक्त किया था। दोनों का कहना है कि ट्रंप के साथ उनके शारीरिक संबंध तब बने जब मेलानिया ने अपने बेटे बैरॉन को जन्म दिया था। इससे पहले भी ट्रंप के साथ संबंधों को लेकर कई महिलाओं ने आरोप लगाया है। हालांकि व्हाइट हाउस ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।gns
