मीडिया हाउस7ता. डाला सोनभद्र- सावन के दुसरे सोमवार को चोपन सोन नदी से जल लेकर सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था पैदल पद यात्रा करते अचलेश्वर महादेव मंदिर डाला मे जलाभिषेक किया।
महादेव सेवा समिति के तत्वावधान मे ढोल बाजे व शिव पार्वती और राधे कृष्णा झांकी के साथ चोपन सोन नदी से जल लेकर पदयात्रा शुरू हुआ। पद यात्रा मे बूढे, बच्चे, महिलाये, युवक शिव भक्तों कि टोली नाचते गाते हर हर महादेव के नारे लगाते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर मे जलाभिषेक किया।
डाला बाजार में सामाजिक संस्थाओं के द्वारा पेयजल व शर्बत की व्यवस्था थी। अचलेश्वर मंदिर के नीचे शिव भक्तों की सेवा मे संतोष कुमार उर्फ बबलू, सुधिर सिंह, मिथिलेश भारद्वाज, मंगल विश्वकर्मा, सौरभ सिंह, गणेश गुप्ता, मुकेश जैन, संजय मित्तल, समिति के वंशराज शुक्ला, अनुप कुमार गुप्ता अरबिन्द विश्वकर्मा ,सुरज कुमार, अनिल शर्मा,संदीप चौरसिया, सन्नी निषाद, विकाश अग्रहरी, प्रिन्स चौबे, सुजित ठाकुर, विष्णु, सत्यदेव पांडे, चंदन कुमार आदि लोगो आलावा, डाला चौकी इन्चार्ज मयफोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था मे लगे रहे। अंचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत पंडित मुरली तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी ने शिवभक्तो की पदयात्रा व व्यवस्था व जलपान में लगे सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया।