मीडिया हाउस 24 ता.रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची पर पार्टी आलाकमान की मुहर ले ली है। 25 दिसंबर को सभी मंत्री शपथ लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। महंत सक्ति से विधायक हैं। पुनिया ने कहा कि जातिगत, सामाजिक समीकरण और वरिष्ठता के आधार पर 10 मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने नामों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
