मीडिया हाउस/बीकेटाइम्स 19ता.सोनभद्र- डाला सीमेन्ट फैक्ट्री श्रमिक संघ द्वारा द्वितीय स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें कर्मचारियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी, कांग्रेस नेता बृजेश कुमार तिवारी, सत्यम मिश्रा, हिण्डाल्को श्रमिक संघ के यूनियन नेता देवेंद्र शुक्ला, समाजसेवी सुरेश जैन, अध्यक्ष राजेश द्विवेदी का माल्यार्पण उत्तम मिश्रा, कुलदीप सिंह, कमाल हैदर खां, विनय पाण्डेय, राजेश कुमार, अनीस सिंह आदि लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर श्रमिकों को संबोधित करते हुए उत्तम मिश्रा ने कहा कि आज यूनियन को पुरे दो साल हो गए श्रमिकों में खुशी का माहौल है.? मजदूरों की सैलरी बहुत कम हैं, हमलोगों का सालाना इंक्रीमेंट रोक दिया गया है, इन्सेंटिव बंद कर दिया गया है, फैक्ट्री फायदे में रहते हुए हमलोगों को बोनस भी कम दिया गया। अभी कुछ दिन पहले डीएम सोनभद्र श्रमिक नेताओं के साथ मीटिंग में कह रहे थे कि जनपद के मजदूर व कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएंगी, सीमेंट फैक्ट्री डाला में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा का दायित्व किसके हाथ में है। जिलाधिकारी यहां के कर्मचारियों को शोषण मुक्त करायेगे। यूनियन अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करायेगी। यूनियन अध्यक्ष ने सहमति जताई व सभी कर्मचारियों को एकसाथ एकजुट होकर रहने व आपसी सौहार्द का वातावरण बनाकर कार्यरत रहने की बात कही व जल्द ही कंपनी के हेड आफिस बाम्बे संपर्क करने की बात कही। जिससे सभी कर्मचारियों को न्याय मिल सके।
