संवाददाता मीडिया हाउस 21 ताo बोकारो – जिले के बेरमो प्रखंड में स्थापित दो मतदान केंद्रों के नाम संशोधित किये गये है उक्त दोनों मतदान केंद्र संख्या 135- उच्च मध्य विद्यालय टांडमोहनलपुर, कमरा नं. 02 व मतदान केंद्र संख्या 136- उच्च मध्य विद्यालय टांडमोहनलपुर, कमरा न. 03 के नामों को संशोधित कर क्रमशः मतदान केंद्र संख्या 135- मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो, कमरा नं. 01 व मतदान केंद्र संख्या 136- मध्य विद्यालय न्यू भागलपुर फुसरो, कमरा नं. 02 कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि बोकारो जिले में कुल 20 मतदान केंद्रों को सखी बूथ का दर्जा दिया गया है। इनमें से कुल 05 बूथ (मतदान केन्द्र संख्या- 61,62,63,65,67) गोमिया प्रखंड में, 05 बूथ (मतदान केन्द्र संख्या- 240,251,252,257,258) पेटरवार प्रखंड में, 04 बूथ (मतदान केन्द्र संख्या- 135,136,140,141) बेरमो प्रखंड में व 06 बूथ (मतदान केन्द्र संख्या-287,288,296,297,298,299) जरीडीह प्रखंड में स्थापित किये गए हैं। खास महिलाओं के लिए स्थापित इन बूथों पर सभी मतदान कर्मी व सुरक्षाकर्मी महिलाएं ही होंगी।
