अनिल चौधरी मीडिया हाउस 21 ताo बोकारो – विषय रो रही है बेटियां मौजूदा सरकार में आज को लेकर बोकारो विकास फोरम के द्वारा एक प्रेस वार्ता हुई जिसमें मुख्य रूप से धनबाद जिले के टुंडी की चुररिया पंचायत में 15 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की निंदा की गई । प्रेस वार्ता में उपस्थित बोकारो विकास फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में बलात्कारों की संख्या काफी बढ़ गई है एनसीआरबी के रिपोर्ट के मुताबिक 2010 में भारत में 22172 बलात्कार की रिपोर्ट थी वही 20 16 में बलात्कारों की संख्या बढ़कर 38 947 हो गई है जहां सरकार एक तरफ कहती है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इस प्रस्तुति में लोग कैसे बेटी को बचाएंगे और कैसे पढ़ाएंगे यह एक गंभीर विषय है जिस दामिनी बलात्कार कांड के बाद केंद्र में मोदी सरकार बनी उनके आते ही 2014 में बलात्कारों की आंकड़ा 36 735 एनसीआरबी रिपोर्ट के तहत हुई है यही आंकड़ा 2016 में बलात्कारियों की 38 947 हो गई है भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह विफल है। पूनम भारती ने कहा की झारखंड में 2112 संख्या हो गई है भारतीय जनता पार्टी का 2014 में घोषणा पत्र में यह संकल्प था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बलात्कारियों के खिलाफ कठोर कानून बनाएंगे अमेरिका के एक अखबार ने लॉस एंजेलिस 21 अप्रैल 2018 को पत्रकार सशंक बंगाली ने लिखा है कि मौजूदा मोदी सरकार में बलात्कारियों की संख्या बढ़ गई है जब यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकती सत्ता में से बने रहने की कोई जरूरत नहीं है प्रेस वार्ता में रीता सिंह ने कहा कि यही मोदी सरकार और इनकी मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो बलात्कारियों को फांसी की सजा दिलाएंगे और सशक्त कानून बनाएंगे आज क्या कारण है कि वह मौन है 2014 से 2018 तक महिलाओं के ऊपर पूरे भारत में बलात्कार की संख्या काफी बढ़ गई है वहीं फौरम के संगठन सचीव स्वेता सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है और झारखंड में जिस आदिवासी के नाम पर राज करती है आज आदिवासियों एवं उनके बच्चे जल जंगल जमीन से कही नही सुरक्षित है ऐसी सरकार को बने रहने की आवश्यकता नहीं है। इस प्रेस वार्ता में फोरम अध्यक्ष अनिल सिंह महिला संगठन सचिव श्वेता सिंह, रीता सिंह, पूनम भारती ,सृष्टि देवी ,रीता गुप्ता ,प्रतिमा देवी, शुभम देवी ,आशा गुप्ता ,पूजा सिंह ,सविता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे ।
