मीडिया हाउस 30 ताo बोकारो – युवा शक्ती संजय पाण्डेय एवं दीपक वर्मा के द्वारा देश में नाबालिकों के साथ हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ को लेकर जागरूकता अभियान घोइचा टोला में चलाया गया। संयुक्त पहल में घोइंचा टोला मे पुरे देश मे बच्चों के साथ हो रहे दुस्कर्म के खिलाफ लोगो को जागरुक किया गया और कई महत्वपूर्ण बातें लोगों को बताई गई। और महिला को उनके मुख्य कानुनी और संवैधानिक अधिकारो को भी समझाया गया। संजय पाण्डेय ने कहा की हमलोग अब कभी भी कैंडल मार्च नही निकालेंगे. लोगो को जागरुक कर के उनके दिल मे ज्ञान का कैंडल जलाएंगे. जो सब के दिल मे जलेगा और पुरे समाज को रोशनी देगा। दीपक वर्मा ने कहा हमारा ये मुहिम पुरे बोकारो के हर कोने मे पहुंचायेंगे,हम पहुंचे ना पहुंचे हमारा विचार सब जगह पहुंचना है। इसमे मुख्य अतिथी घोइंचा टोला मुखिया सिता पुर्ती उपस्थित हुई । मौके पर युवा शक्ती संजय पाण्डेय, दीपक वर्मा ,मनोज कुमार , चंदन कुमार , सुरज सिंह और राजा कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
