मीडिया हाउस 06 ताo बोकारो – बोकारो जिले में जल शक्ति अभियान को सफल बनाने को लेकर उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा ने बोकारो जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के सफलता की दूरदर्शी एकीकरण के लिए जंगल एवं हरियाली सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, क्योंकि यह प्रकृति का नियम है कि जहाँ पेड़-पौधे एवं हरियाली है, वहीं अमूमन वर्षा होती हैं। इसलिए हम सब को मिल कर ।वृहत स्तर पर वृक्षारोपण करना चाहिए। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रधानाध्यापकों से बात करते हुए इस बात पर जोर दिया कि स्कूली बच्चे जोश से लबरेज होते हैं और इस कार्यक्रम की सफलता में उनका जोश और उत्साह बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए सभी बच्चों को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। एक बच्चा एक पेड़-यह नारा बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में उनके द्वारा सबसे बड़ा निवेश होगा। बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमति निलम आईलिन टोप्पो, वरीय लेखा पदाधिकारी पंकज दुबे सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।
