मीडिया हाउस 3 ता. सोनभद्र – प्रदेश सरकार की महत्वाकाक्षी निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने मंगलवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पिलवें/बन्धा के तट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश मौके पर मौजूद कनहर सिंचाई परियोजना के अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के विस्थापितों के पुनर्वास की धनराशि शत-प्रतिशत अदा कर दी जाय। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना का काम जल्द से जल्द समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाय। उन्होंने मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी सुशील कुमार यादव को सहेजते हुए कहा कि कनहर सिंचाई परियोजना अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके पुनर्वास व अन्य समस्याओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाय। इस मौके पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के अलावा उप जिलाधिकारी दुद्धी सुशील कुमार यादव, अधीक्षक अभियन्ता दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता विनय कुमार, राम आषीष चैरसिया आदि मौजूद रहें।
दुद्धी-अमवार कार्य का स्थलीय निरीक्षण – जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने सम्पर्क मार्ग दुद्धी-अमवार के सामान्य मरम्मत कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि 78 लाख 96 हजार की लागत से बन रही 13 किलो मीटर लम्बी सम्पर्क मार्ग दुद्धी-अमवार सामान्य का कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 12 किलो मीटर तक का कार्य हुआ है और एक किलो मीटर दूरी तक का कार्य अधूरा है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिषासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग उदय नारायण को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहाकि बाकी एक किलो मीटर तक बचे सड़क निर्माण कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश दियें।