मीडिया हाउस 10 अक्टूबर बोकारो – सेक्टर 1बी प्लस 2 हाई स्कूल के पीछे एक पानी के एक छोटे से गढ़े में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुचना पाकर मौके पर पहुंची सिटी थाना ने शव को गढे से निकाला जो मृतक का पहचान 26 बर्षीय धोबी मुहल्ला निवासी आकाश कालिंदी के रूप में किया गया। मृतक चास नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था तथा दोपहर 12 बजे घर से खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। पुलिस के अनुसार तथा मौके पर पहुंचे स्थानिय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टिया से मृतक नशे में था तथा शौच करने के बाद हाथ धोने के क्रम में पानी में मुंह के बल गिर जाने से उसकी मौत हो गयी। वही पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्मार्टम के लिए अपनी कागजी प्रकिया पुरा कर रही थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार मृतक तीन भाई और चार बहन है।
