मीडिया हाउस 22 था.रांची- मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर खादी परिधानों के प्रचार-प्रसार एवं बिक्री हेतु चलंत वाहन खादी-ऑन- व्हील्स *Khadi On Wheels* का शुभारंभ कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से किया। बदलते समय में खादी परिधानों की मांग हाल के वर्षों में बढ़ी है। चलंत वाहन के माध्यम से उपभोक्ता अब अपने पसंदीदा खादी के वस्त्र खरीद सकेंगे। इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ, राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, उद्योग सचिव के रविकुमार व अन्य उपस्थित थे।
सीएम ने इस मौके पर कहा कि खादी वस्त्र नहीं, विचार है। यह आपको भारतीय संस्कृति से जोड़े रखता है। जन-जन तक खादी पहुंचे, इस दिशा में खादी ऑन व्हील्स की पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खादी भारतीयता की पहचान है, जन-जन का अभिमान है। खादी वस्त्रों को अपनाएं और स्वदेशी को बढ़ावा दें। आपकी ये पहल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने वाले बुनकर भाई-बहनों की समृद्धि सुनिश्चित करेगी।