मीडिया हाउस 30ता.रांची- भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक बैठक धुर्वा स्थिति मेफेयर बैंकट हॉल में संपन्न हुई इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी 516 मंडल के अध्यक्ष सहित सभी जिलों के अध्यक्ष महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित थे इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के अध्यक्ष अमित कुमार ने की इस बैठक में विशेष रूप से भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश के अध्यक्ष विनय चौबे राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य युवा मोर्चा के अशोक सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे बैठक की शुरुआत आए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम गीत एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय पर पुष्प चढ़ाकर शुरू की गई आज की बैठक में युवा मोर्चा को दिए गए कार्यक्रम की समीक्षा की गई और आने वाले विधानसभा में युवा मोर्चा को दी जाने वाली जिम्मेवारी पर चर्चा हुई कार्यक्रम की शुरुआत में रांची महानगर के अध्यक्ष सुप्रभात ने आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया एवं प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने विषय प्रवेश कराया इस अवसर पर संगठन महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा भाजपा की संभावना युवा मोर्चा में दिखती है हम युवाओं के दम पर 65 पार का लक्ष्य प्राप्त करेंगे इसके लिए युवा मोर्चा काम भी कर रही है नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन 15 जिलों में आयोजित की गई है जिसमें नए मतदाता जो पहली बार अपना मत का प्रयोग करेंगे वह सफल आयोजन युवा मोर्चा ने किया आकांक्षा पेटी जो नव झारखंड के निर्माण में पंचायत स्तर तक लोगों से राय ली गई यह कार्यक्रम युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश के 450 मंडलों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ लोगों की क्या आकांक्षाएं हैं सरकार से इसकी विस्तृत जानकारी पार्टी को प्राप्त हुई जिसे हम अपनी चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल करेंगे इन सब सफल कार्यक्रम के बदौलत पार्टी का भरोसा युवा मोर्चा पर बढ़ा है आज हम कह सकते हैं भाजपा के सहयोगी में युवा मोर्चा की सबसे ज्यादा उपयोगिता साबित हुआ है झारखंड प्रदेश के युवा राष्ट्रवादी सरकार बनाना चाहती है झारखंड के विकास एवं झारखंड समृद्ध शाली बने इसके लिए हमें अपने बूथ को मजबूत बनाना होगा इसके लिए प्रत्येक मंडल में पंचायत स्तर पर युवाओं को जोड़कर कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया विनय चौबे ने अपने संबोधन में कहा युवा जिस और चलता है जमाना उस और अंगड़ाई लेती है सभी बूथ जीतने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री बनाकर यहां के खनिज संपदा को लूटने का काम किया रघुवर दास की 5 साल की शासन में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे जल जंगल जमीन की बात करने वाले आदिवासियों को लूटने का काम किया यह सब झारखंड के युवा जानते हैं अमित कुमार ने कहा पार्टी के द्वारा जो दायित्व दिया जाएगा उसे निष्ठा पूर्ण करने का प्रयास होगा 65 प्लस का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हम युवा मोर्चा जी जान से काम करने के लिए तैयार हैं सभी मंडलों में कार समिति की बैठक 6 तारीख से 16 तारीख के बीच सभी मंडलों में बूथ स्तर तक मंडल सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है मंच का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू ने किया धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मंत्री वरुण तिवारी ने किया इस अवसर पर अभिषेक से राकेश चौधरी कुणाल यादव मंगल सिंह प्रताप कटिहार रूपेश सिन्हा सरोज उरांव मनीष दुबे किसलय तिवारी संजय पोद्दार निशिकांत चौहान स्वप्निल सिंह राहुल अवस्थी विजय सिंह दुष्यंत पटेल अंचल तिवारी गुड्डू घोष पप्पू ठाकुर पवन पासवान रणधीर दास अमन यादव पूनम साहू अभिषेक चौबे रितेश तिवारी सहित पूरे प्रदेश से 700 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे सभी आकांक्षा पेटी 450 जो सभी मंडलों में दिए गए थे सभी आज एकत्रित कर लिए गए हैं या जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय पोद्दार ने दी
