मीडिया हाउस 15 ता. दुमका- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुमका हवाईअड्डा पहुचने के बाद चुनावी पर सभा को सबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां भी जा रहा हूं वहां की जनसभा पहले की रैली का रिकॉर्ड तोड़ देती है। जहां भी नजर जा रही है, लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। कितनी दूर तक आप विराजमान हैं। आपकी ऊर्जा बता रही है कि यह हमारे लिए सौभाग्य है। बहनों और बेटियों का यह उत्साह हमारी शक्ति है। मैं आपका सेवक बनकर आपका काम करता हूं।
संताल का झारखंड का सबसे पिछड़ा इलाका है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में देश की सबसे बड़ी और करोड़ों लोगों का जीवन बदलने वाली योजनाओं की शुरुआत यहीं (दुमका) से हुई है। झारखंड के आदिवासी बच्चों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दूर ना जाना पड़े, इसके लिए भाजपा हर ब्लॉक में एकलव्य मॉडल स्कूल बना रही है। झारखंड के 20 जिले ऐसे है जहां कांग्रेस और उसके साथी, बरसों से शासन के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पाए। ये भाजपा की ही सरकार है, जिसने झारखंड के इन 20 जिलों को पिछड़े के बजाय आकांक्षी घोषित किया। श्रडड लंबे समय से कांग्रेस की सहयोगी रही। दिल्ली, बिहार और फिर झारखंड में भी सरकारों में हिस्सा रही। इतने वर्षों में इन्होंने झारखंड की पहचान के साथ पिछड़ा शब्द जोड़ दिया। इन्होंने आप पर खर्च होने वाला पैसा लूटा और आप को पाई-पाई के लिए मोहताज रखा। भाजपा की सरकार आपको पूछे बगैर, आपकी अनुमति के बगैर कोई भी कदम नहीं उठा सकती। जनहित, जनभावना और आपकी इच्छा ही हमारे लिए सर्वोपरि है। झारखंड के लोगों के लिए, अपने आदिवासी भाइयों-बहनों के जीवन को आसान बनाने के लिए, भाजपा के ये प्रयास हमारी नीयत औऱ हमारे सेवाभाव के सबूत हैं। यही सेवाभाव, आपके जल, जंगल और जमीन के अधिकार को सुरक्षित करने की गारंटी देता है। 2014 से पहले यहां जो मुख्यमंत्री थे, वो 30-35 हज़ार घरों के निर्माण का दावा करते थे और उसको ही बहुत बड़ी उपलब्धि बताते थे। अब हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं कि देश के हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। ये तमाम सेनानी, ये तमाम शहीद, परिवार हित से ऊपर उठकर, समाज के हित में, राष्ट्र के हित में खड़े हुए। भाजपा ऐसे ही संस्कारों को धारण करती है, उनको सम्मान देने का काम करती है। कल्पना कीजिए, अगर बाबा तिलका मांझी सिर्फ अपना हित ही सोचते तो क्या समाज के लिए इतना कुछ कर पाते? अगर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, सिर्फ अपना लाभ ही देखते तो क्या अंग्रेजों से मुकाबला कर पाते। बिजली से लेकर सड़क, स्वास्थ्य और पढ़ाई लिखाई से वंचित रहने वाले आदिवासी क्षेत्र के लोग इसलिए वंचित रहे हैं क्योंकि जेएमएम और कांग्रेस के लिए यह सब कभी प्राथमिकता में नहीं रहा। हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। अब हर गांव को सड़क से जोड़ने का काम भाजपा कर रही है। इसी तरह इस क्षेत्र को रेलवे से जोड़ने और दुमका हवाईअड्डे को सुधारने का काम भी भाजपा सरकार कर रही है।झारखण्ड का तेज विकास तभी संभव हो पाएगा जब वादों वाली नहीं, इरादों वाली भाजपा सरकार हो। गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़े, शोषित वंचित, श्रमिक, किसान, माताएं और युवाओं के हित में चलने वाली योजनाएं तभी ठीक से आगे बढ़ पाएंगी, कांग्रेस अब देश का भलाई नहीं सोचती। वह अपनी राजनीति बचाने में जुटी है।