मीडिया हाउस 24ता.रांची-झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर एक बजे शपथ लेंगे। हेमंत ने राज्यपाल के समझ सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर 50 विधायकों के साथ राज्यपाल को अपना समर्थन पत्र सौंपा।
झामुमो की अगुआई में महागठबंधन द्वारा सरकार बनाने के लिए हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू से मिलकर दावा पेश कर दिया है। हेमंत के साथ कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह और राजद नेता तेजस्वी यादव भी राज्यपाल से मिले। महागठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक रांची में पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास पर हुई। झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन ने पार्टी विधायकों की बैठक के बाद बतौर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का एलान किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन विधिवत झामुमो विधायक दल के नेता चुने गए।