मीडिया हाउस 10 जनवरी बोकारो- अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो द्वारा एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन शुक्रवार को किया गया। भर्ती कैम्प का आयोजन नियोजन पदाधिकारी श्रीराम बारी की देखरेख में किया गया था। भर्ती कैम्प मे निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान BPO CONVERGENCE PVT. LTD ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। BPO CONVERGENCE PVT. LTD से अमित कुमार ने इस कैम्प में भाग लिये एवं कंपनी के द्वारा नौकरी के पेशकश से संबंधित विभिन्न जानकारीयाँ अभियर्थियों को दी। इस कैम्प में कुल 72 अभियर्थियों ने भाग लिया जिसमें से इस प्रतिष्ठान ने 17 अभियर्थियों का चयन किया। भर्ती कैम्प मे बिनोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार लाल, ऋतु राज, सुधीर दास, संतोष कुमार, जय प्रकाश, जयदेव कुमार, चन्दन कुमार दास एवं मुरारी पासवान ने कैम्प के सफल आयोजन मे अपना योगदान दिया।
