मीडिया हाउस 23ता.रांची- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड को लॉकडाउन करने की घोषणा के बाद कहा कि हर दिन शाम मैं राज्य की जनता के समक्ष जानकारी साझा करूंगा, ताकि सही सूचना उनको मिल सके। राज्य के बाहर फंसे झारखण्ड वासियों की मदद हेतू उन राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। राज्य सरकार उन तक हर मदद पहुँचाने का कार्य करेगी।
अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। खुद सजग रहें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर परिस्थिति में हम साथ खड़े हैं। राज्य की जनता की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। कृपया अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। खुद सजग रहें और आसपास के लोगों को भी सही जानकारी दें।
ये कुछ जरूरी निदेश दिए गए…
★350 से अधिक खिचड़ी केंद्रों का संचालन होगा, ताकि सभी जरूरतमंदों को भोजन मिल सके।
★जिले में सैनीटाइजर/मास्क स्वंय सहायता समूह द्वारा बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
★ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच सही सूचना पहुंचाने हेतु विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जाएगा।
★असंगठित मजदूरों/कामगारों के लिए सहायता राशि जारी की जाएगी।
★पीडीएस के लाभुकों को दो महीने का खाद्यान्न एक साथ मुहैया कराया जाएगा।
★आकस्मिक सेवा के लिए 181 नम्बर कार्य करेगी।
★राज्यस्तरीय ‘कोरोना वार रूम’ इस आपदा से निपटने हेतू चौबीसों घण्टे कार्य करेगी।