■ कोरोना संक्रमित दोनो मरीजो ने जीत ली कोरोना से जंग- उपायुक्त
■ मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन तथा साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यान- उपायुक्त….
================================
मीडिया हाउस 16 जून बोकारो :- आज बोकारो जनरल अस्पताल से दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। इनको मेडिकल किट, फल एवं संक्रमण मुक्त होने का प्रमाण पत्र इत्यादि देकर उनके घरों को रवाना किया गया तथा निदेश दिया गया कि अपने घरों में ही 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहें। उक्त दोनो व्यक्तियो में से एक मकदूमपुर, सिवनडीह का था जो मुंबई से आया था, जिन्हें चास प्रखंड अंतर्गत क्वारंटाइन किया गया था तथा दूसरे व्यक्ति गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी क्षेत्र के थे जिन्हें चतरोचट्टी क्वारंटाइन सेंटर में ही क्वारंटाइन किया गया था।
■शेष तीन व्यक्ति में से दो व्यक्ति का इलाज रिम्स में चल रहा-
दो व्यक्ति की पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटने के बाद बोकारो जिला में अब तीन व्यक्ति पॉजिटिव केस के शेष बचे हैं जिनका बेहतर इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति का बीजीएच में इलाज चल रहा है जबकि दो व्यक्ति केमोथेरेपी के कारण रांची रिम्स में भर्ती है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। चारों की स्थिति सामान्य है।
■मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, हाथों को साबुन से धोते रहना सबसे बड़ा हथियार- उपायुक्त मुकेश कुमार ने उक्त दोनो व्यक्ति के स्वस्थ होकर वापस घर लौटने पर बधाई दी है। उपायुक्त ने बताया कि तीन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है। पहला मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है। दूसरा सामाजिक दूरी का पालन करना तथा तीसरा अपने-अपने हाथों को नियमित अंतराल पर साबुन से धोते रहना। ये तीन बातों पर हमेशा ध्यान रखना है तभी कोरोना संपर्क भी नही कर सकेगा। ये तीनो कोरोना से सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।
■ डिस्चार्ज होने के बाद उक्त मरीज ने डॉक्टर की टीम को बताया भगवान का रूप :- बीजीएच अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उक्त दोनो मरीज ने बताया कि अस्पताल में मेरा अच्छी तरह से ख्याल रखा गया। अच्छे खाना के साथ अच्छा व्यवहार भी किया गया। यह भी बताया गया कि कोरोना एक भयंकर बीमारी है। कोरोना को हराया जा सकता है जैसे हमने किया है। बस हिम्मत बनाए रखें डॉक्टरों के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावे इससे बचने के लिए लोगों को सरकार के आदेशों का पालन करते हुए। अपने-अपने घरों में ही रहे तभी आप कोरोना जैसे भयानक बीमारी से बच सकते हैं।
■उपायुक्त ने बीजीएच के डॉक्टरों दी बधाई- उपायुक्त मुकेश कुमार ने कोविड 19 में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को स्वस्थ करने में अहम भूमिका निभा रहे बीजीएच के डॉक्टर एवं उनकी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा अपने संदेश में कहा है कि आप सभी वररिर्स बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे आप सभी अपनी बेहतर सेवा जारी रखें। आप सभी टीम पर हमें गर्व है। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, अंचल अधिकारी चास दिवाकर प्रसाद दृवेदी सहित बोकारो जनरल अस्पताल के ड्राक्टर एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।