मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी 10 ता.रांची/सिमडेगा- उपविकास आयुक्त प्रताप चन्द्र किचींगिया ने सिमडेगा जिला में 27 कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। जिसमें संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये जलडेगा के 11 व्यक्ति, कोर्ट के 01 कर्मी, पाकरटांड़ थाना के 01, बानो थाना के 08 एवं बानो के 06 व्यक्ति शामिल है। सभी को आईसोलेट किया गया। वहीं सीएससी बानो के 07 स्वास्थ्य कर्मी स्वस्थ हो गयें है। वहीं सिमडेगा जिला मंे अबतक कुल 681 पाॅजिटिव केस पाये गए हैं। जिनमें से 495 व्यक्ति स्वस्थ हो गये है। एक व्यक्ति की मृत्यु रांची रिम्स में हो गई है। एक व्यक्ति रांची में इलाजरत है। फिलहाल सिमडेगा जिला में 185 पाॅजिटिव केस सक्रिय है।
