मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 06ता.बोकारो – उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त जटा शंकर चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जिला पहुंचे थे। उन्होंने बोकारो परिसदन में जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक किया। जिले में विधि व्यवस्था एवं संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की क्रमवार जानकारी ली। साथ ही कोविड-19 प्रबंधन को लेकर जिले में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह,अपर नगर आयुक्त शशि प्रकाश झा सहित अन्य उपस्थित थे। आयुक्त ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसे सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान जरूरी एहतियात बरतते हुए विकास योजनाओं को गति देने की बात कही। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत लोगों को रोजगार मुहैया कराने पर विशेष फोकस करने को कहा। इससे पूर्व आयुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उप विकास आयुक्त ने स्वागत किया एवं पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद जिला मुख्यालय से सटे चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित कुछ विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय हो कि, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग जटाशंकर चौधरी वर्ष 2001 से 2005 तक चंदनकियारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर भी अपना दायित्व निष्पादन कर चुके हैं। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी श्रीमती वेदवंती कुमारी, अंचल अधिकारी चंदनकियारी मनोज कुमार समेत अन्य प्रखंड के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
