आगामी 18 और 19 मार्च को होने वाले सांसद खेल महोत्सव का किया गया प्रतिभागियों का नामांकन का शुभारंभ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता•बोकारो।  सांसद आवास पर आगामी 18 और 19 मार्च को जियालजोरी ,झरिया धनबाद में सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजन के सह संजोजक कमलेश राय की अध्यक्षता में  बैठक की गई ,जिसमें मैराथन दौड़ और साइकलिंग में प्रतिभागियों का नामांकन का शुभारंभ किया गया,आयोजन के सह संजोजक कमलेश राय ने इस अवसर पर कहा की देश में खेल के प्रति लोगों के रुझान में मोदी सरकार के आने के बाद से सकारात्मक बदलाव आया है ,खेलों को सरकार के स्तर से हर तरह से बढ़ावा दिया जा रहा है,जिसके फलस्वरूप विगत आलोंपिक भारत के हिस्से में आया पदक के रूप में दिखा । इस खेल में जमीनी स्तर के खेलाडियों के सहभागिता को बढ़ावा देने की हर तरह से कोशिश की जानी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रोहित लाल सिंह,भईया आर एन ओझा,कृष्ण कुमार मुन्ना,राकेश मधु,अवधेश कुमार यादव ,विनोद सिन्हा,विनय आनंद,राजीव कंठ ,विद्या सागर सिंह, लीला देवी , मृगेंद्र प्रताप सिंह,द्वारिका नाथ सिंह, अशोक कुमार वर्मा,नारायण साव,,धर्मेंद्र महथा ,प्रेम राय ,अविनाश झा,सुरेश सिंह,मनराज सिंह,उपेंद्र सिंह,प्रकाश सिंह मोंटी, पहलवान जानकी यादव,राम सुमेर सिंह,शंकर रजक, सहित आयोजन सह संचालन समिति के  कई सदस्य उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी विद्या सागर सिंह ने दी।

यातायात विभाग कार्यालय समीप चलता है जुए का अड्डा, होता है जमावड़ा  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *