आर.एस.ए. प्रमुख डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा ‘‘द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फ्रांस’’ के अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव समारोह में ‘‘डॉक्टरेट ऑफ साइंस’’ की मानद उपाधि से हुए सम्मानित।

ब्यूरों,मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी नई दिल्ली-राष्ट्र सृजन अभियान के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय चिंतक व विचारक, प्रचरार सांस्कृतिक राष्ट्रवादी वक्ता, शिक्षाविद्, दार्शनिक, सनातन राष्ट्रवाद के ध्वजवाहक, समाज सुधारक, समाज सेवी, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष – सनातन धर्म रक्षा संघ के डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को विगत 30 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित शिक्षा, शोध, तकनीकी, कुशल संगठन, मैनेजमेंट एवं एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्रों में समर्पित व्यक्तित्व एवं कृतित्व को देखते हुए ‘‘द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस, फ्रांस’’ के द्वारा गोवा, भारत में आयोजित भव्य इंटरनेशनल कॉन्क्लेव में 20 जनवरी 2024 को द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी फ्रांस के प्रो. वाईस चांसलर डॉ. प्रियदर्शी नायक के कर कमलों द्वारा डॉक्टरेट ऑफ साइंस एजुकेशन एण्ड सोशल सर्विस के क्षेत्र में मानद उपाधि एवं इंटरनेशनल मोमेन्टो भेंट कर कैप एवं गाउन धारण कराकर सम्मानित किया गया।

आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा द थेम्स इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस, फ्रांस द्वारा गोवा, भारत में 20 जनवरी 2024 को आयोजित कॉन्क्लेव में भारत की ओर से एक मात्र व्यक्तित्व एवं कृतित्व को डॉक्टरेट ऑफ सांइस मानद उपाधि एजुकेशन एण्ड सर्विसेज के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। साथ ही ग्लोबल ह्युमन राईट्स कॉउंसिल फॉर पीस एण्ड ससटेनेबल डेवलपमेंट यू.एस.ए. द्वारा आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को इंडियन बिजनेस लीडरशीप एण्ड एजुकेटर अवार्ड से भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्र सृजन अभियान प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा विगत 30 वर्षों से राष्ट्र सृजन अभियान के माध्यम से समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ तालमेल एवं समन्वय बनाकर राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान निरंतर बिना झुके, बिना रूके, बिना थके प्रदान करते आ रहे हैं।

रेल मंत्रालय-वर्ष 2014-23 की अवधि के दौरान, 10867 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडरब्रिज का काम पूरा हुआ

डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को सुदीर्घ, राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, तकनीकी मैनेजमेंट, साहित्य एवं कला सारस्वत साधना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षणिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्यों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के मद्देनजर भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फॉर पीस एण्ड एजुकेशन जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नेशनल डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया है।

आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को शिक्षा एवं कला के क्षेत्र में थावे विद्यापीठ के द्वारा वाराणसी अधिवेशन में विद्यासागर (डी.लीट.) मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा भारत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान अटल सम्मान 2022 एवं अंतरराष्ट्रीय ऐशिया पेसिफीक एक्सिलैंस अवार्ड 2022 से भी सम्मानित होने का गौरव प्राप्त है। शिक्षा, कला, समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण, नव निर्माण एवं समाज सुधार के महत्ती कार्यों के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, संस्थानों एवं ऑर्गनाइजेशनों के द्वारा समय-समय पर अतिप्रतिष्ठित सम्मान से भी बहुत बड़े-बड़े मंचों पर सम्मानित होने का खिताब भी डॉ. सिन्हा के नाम पर दर्ज है। जो हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है।

आर.एस.ए. प्रमुख डॉ.प्रद्युम्न कुमार सिन्हा माँ भारती के अमर सपूत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता, किसान नेता, समाज सेवी, सूमाज सुधारक, दार्शनिक, क्रांतिकारी राष्ट्र सृजन अभियान एवं सनातन धर्म रक्षा संघ के संस्थापक, सृजन क्रांति के प्रणेता दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के पौत्र है। दादाश्री बाबू रामविलास सिंह जी के द्वारा भारत को विश्व गुरू बनाने एवं विश्व शांति के लिए बतलाये गये मूल मंत्र बेटर मी, बेटर वी, बेटर भारत, बेटर वर्ल्ड के बताये मार्ग पर निरंतर बिना रूके, बिना झुके, बिना थके क्रियाशील एवं गतिशील है। डॉ. सिन्हा अपने पैतृक खलकोचक गांव से निकलकर ग्लोबल हो चुके हैं। डॉ. सिन्हा ने अपने जीवन में पथ को ही अपना पहचान बनाया है। इनके जीवन पर पथ ही पहचान नामक पत्रिका का भी राष्ट्र सृजन अभियान ने प्रकाशन किया है। डॉ. सिन्हा चौमुखी प्रतिभा एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं। भारत के गाँवो में गुजर बसर कर रहे गरीब, मेधावी छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन, छात्रवृत्ति, कैरियर कॉउंसलिंग के लिए माँ सरस्वती के अवतार के रूप में प्रख्यात हो गये हैं। इनके द्वारा भारत के सरस्वती पुत्र को दादाश्री सरस्वती सम्मान से भी राष्ट्र सृजन अभियान सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दुनिया के विेकास के लिए भारत के विकास अभियान को भी डॉ. सिन्हा अपने अगुयामी में विश्व गुरू भारत एवं विकसित भारत के लिए संकल्पित है।

भारत से रूस को ताजे फल निर्यात करने की महत्वपूर्ण संभावनाएं उपलब्‍ध

आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को द थेम्स इुंटरनेशनल यूनिवर्सिटी पेरिस, फ्रांस के द्वारा इंटरनेशनल कॉन्क्लेव गोवा भारत के भव्य सभागार में डॉक्टरेट ऑफ साइंस अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर भारत के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों ने पत्र भेजकर एवं चलभाष, दूरभाष एवं दु्रतडाक भेजकार शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों में डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीगढ़, प्रतिकुलपति पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी राँची विश्वविद्यालय के डॉ. जंगबहादुर पाण्डेय, राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. परशुराम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. ललितेश्वर कुमार, राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रमीडिया प्रभारी एवं आजाद पत्रक के प्रधान संपादक डॉ. के.एन.राय कमलेश,

संवेदना के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. उमेश शर्मा, हैदराबाद से डॉ. अमरेन्द्र पाण्डेय, डॉ. कैलाश शर्मा सीईओ ब्रोकफिल्ड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यू.एस.ए. हिन्दी दैनिक जन शौर्य के ब्यूरो चीफ एवं प्रमुख समाज सेवी मनोज कटारिया, वरिष्ठ पत्रकार नितिन शर्मा एवं सतवेन्द्र कुमार गुजराल, राजस्थान से प्रखर समाज सेवी पवन मोदी, महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल यूनिवर्सिटी के डॉ. शिव कुमार गुप्ता, आर.एस.ए. के पैट्रोन डॉ. सुरेश गांधी, बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय, काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. डॉ. आनंद कुमार त्यागी के अलावे देश-विदेश के कई गणमान्य महानुभावों, समाजसेवियों, धर्मगुरूओं एवं उद्योग जगत के हस्तियों में बधाई प्रेषित की है। आर.एस.ए. प्रमुख डॉ. प्रद्युम्न कुमार सिन्हा को बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस आशय की जानकारी राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. के.एन.राय कमलेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

कम पढ़ा लिखा संसद में जाकर क्या करेगा,देश में फिर गुलामी आ जाएगा,राजद सुप्रीमो लालू यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *