गोमिया विधायक ने दो योजना का किया शिलान्यास

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 12ता॰तेनुघाट। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट पंचायत मे विभिन्न योजनाओं के तहत गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो के द्वारा दो योजना का शिलान्यास किया गया. वंही सबसे पहले महतो को घरवाटांड निवासी चन्द्रिका यादव, संजय यादव, घनश्याम यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश यादव, संतोष श्रीवास्तव के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया. वही पत्रकारों को योजना के बारे मे बताया की उन्नीस लाख एकतालिस हजार आठ सौ चौदह रूपये के लागत से तेनुघाट बांध प्रमंडल के तहत दो अदद गार्ड रूम का निर्माण करना और सहायक निवंधक सहयोग समितियों के सहकारिता भवन का निर्माण तिहतर लाख रूपये से निर्माण तय सीमा मे संवेदक के द्वारा किया जाना हैं वंही तेनुघाट छाता चौक से तेनुघाट जेल व नवोदय तक का डीपीआर बनकर तैयार हो चूका हैं जल्द ही इसका कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा. इस मौके  पर राजेश विश्कर्मा, जिला परिषद सदस्य माला देवी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति अजित कुमार पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, नितेश कुमार, सतीश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो पढ़ाई में भी मन लगेगा- राज्यपाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *