जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं

-अपर पुलिस अधीक्ष (ऑपरेशन) द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर सुनी गयी समस्ताएं,
-संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश,
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 11ता.सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) विजय शंकर मिश्र द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।










