जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की तैयारियों के सम्बंध में नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक

मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाए सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 10ता.प्रयागराज-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के सम्बंध में नोडल/प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी नोडल/प्रभारी अधिकारियों को अपने कार्यों से सम्बंधित तैयारियांे को समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मतदान केन्द्रों पर शौचालय, प्रकाश, पानी सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने मतदान कार्मिंकों का ठीक ढंग प्रशिक्षण कराये जाने के साथ-साथ कम्यूनिकेशन प्लान को भी व्यवस्थित ढंग से बनाये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में कार्मिंक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथांे, आदर्श आचार संहिता अनुपालन, शांति व्यवस्था, निर्वाचन व्यय लेखा, टेण्टेज, बैरिकेंटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करायें जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, एडीएम सिटी  मदन कुमार, एडीएम आपूर्ति जे0पी0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव गृह ने कावंड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पीने के पानी अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *