जूनियर विश्व कबड्डी विजेता सागर कुमार के बोकारो आगमन पर कबड्डी संघ करेगा भव्य स्वागत

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 14ता॰बोकारो। जूनियर विश्व कबड्डी विजेता टीम इंडिया के सदस्य बोकारो का लाल सागर कुमार का बोकारो आगमन बोकारो रेलवे स्टेशन पर हो रहा है। सागर के बोकारो आगमन पर बोकारो जिला कबड्डी संघ द्वारा भव्य स्वागत रेलवे स्टेशन एवं बिरसा चौक नया मोड़ में किया जाएगा। इसके साथ ही बोकारो परिसदन में अपराह्न जिला कबड्डी संघ द्वारा सागर के सम्मान कार्यक्रम एवं एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी बोकारो जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे