जोहार यात्रा जेल यात्रा में बदलेगी और होटवार तक जाएगी : बाबूलाल मरांडी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 15ता॰बोकारो – बोकारो में भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी का बडा बयान – कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो जोहार यात्रा निकाल रहे हैं यह अंत में होटवार तक जाएगी यानी जेल यात्रा में तब्दील होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की खतियान और जोहार यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि ईडी की जांच हो रही है तब उनको 1932 का याद आया इससे पहले उनको ना तो राज्य के स्थानीय और नियोजन नीति का कोई ख्याल आया। कहा जोहार यात्रा जेल यात्रा में बदलेगी और होटवार तक जाएगी। 2013 में झारखंड में भाजपा और जेएमएम के गठबंधन में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में सरकार चल रही थी और उस समय झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 1932 को लेकर समर्थन वापस लिए थे जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन की सरकार झारखंड में बनी और तब केंद्र में और राज्य दोनों जगह पर यूपीए गठबंधन की सरकार थी। साल 2013 से लेकर 2014 तक केंद्र और राज्य में दोनों जगह कांग्रेस और जेएमएम के समर्थन में यूपीए की सरकार थी तब 1932 को क्यों नहीं लागू किया गया। जाहिर है मुख्यमंत्री स्थानीय नीति और नियोजन नीति को लेकर राजनीति कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहरी की बात कर रहे हैं तो उनके इर्द-गिर्द रहने वाले पिंटू और प्रेम प्रकाश सहित पंकज मिश्रा कौन है जरा बताएं। बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य में अराजक स्थिति बनी हुई है जहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है ।

आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटक पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और पम्पलेट का किया वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *