ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही 680 पेटियों में 6085 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Media House सोनभद्र-यातायात माह चेकिंग एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है। दिनांक 23.11.2025 को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना (बिहार) द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा रेणुकूट–दुद्धी मार्ग, ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 को रोका गया। तलाशी में ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही, 680 पेटी,15120 बोतल, 6085.44 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नं.1 एवं इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की ब्राण्ड) बरामद की गई। बरामद शराब व ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये है। मौके से एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0–293/2025 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) BNS एवं 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त बभूता राम ने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार ट्रक संख्या RJ 09 GE 6492 का स्वामी संजय सिंह देवड़ा निवासी रतलाम/चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) है। उसके द्वारा पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराई गई थी। शराब की पेटियों को छुपाने के उद्देश्य से ट्रक में पीछे की ओर धान की भूसी एवं लकड़ी के बुरादे लादे गए थे। ट्रक स्वामी द्वारा उसे चावल की बिल्टी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए थे, ताकि रास्ते में किसी भी जांच के दौरान इन्हें दिखाकर ट्रक को सामान्य मालवाहक बताकर निकल सकें। पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त शराब को बिहार राज्य में डिलीवर किया जाना था तथा डिलीवरी स्थल की अंतिम जानकारी उसे फोन पर दी जानी थी। अवैध तस्करी में प्रयुक्त शराब की असली बारकोड हटाकर उस पर दूसरा बारकोड चस्पा कर देते है । बरामद शराब पर भी बारकोड परिवर्तित पाए गए हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के कारण वहाँ अवैध शराब की अधिक कीमत मिलने से तस्करों को बड़ी आमदनी होती है। अभियुक्त इससे पूर्व भी शराब की ऐसे कई खेप इसी ट्रक मालिक के निर्देश पर ले जा चुका है।

अडानी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा बगबैसा गाँव मे हेल्थ कैंप का आयोजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *