परमिट का धन्धा-परमिट के बढ़ते रेट पर विभाग मौन.! खनन अधिकारी का पुतला दहन.!

सोनभद्र-परमिट का अवैध धंधा करने वाले की जांच हो.! सूत्रों की माने तो पट्टा धारकों की मिली भगत से परमिट के रेट दिन पर दिन खुलेआम बढ़ता जा रहा है प्रशासन व विभाग एकदम मौन है.! जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद उसके परमिट के अवैध धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है.! जिससे परमिट का रेट नियंत्रण न होकर दिन पर दिन मनमानी रेट पर सिंडिकेट बनाकर बेचा जा रहा है.! सरकार द्वारा तय मानक से अधिक रेट पर परमिट बेचने वाले पट्टा धारकों के उपर.? व बंद पड़े खदानों व बिना खनन किये ही तथाकथित पट्टा धारकों द्वारा खुलेआम परमिट का उठाया जाना व बेचा जाना विभागीय अधिकारियों का मौन बने रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि बिना खनन कार्य के परमिट की निकासी आखिर कैसे हो रहा है.?
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ओबरा/सोनभद्र-शनिवार को शाश्वत मंच के कार्यकर्ताओं ने ओबरा शारदा मंदिर चौराहे पर खनन अधिकारी का पुतला फूंका गया मंच के संयोजक श्याम मिश्रा ने कहा परमिट का रेट दस गुना महंगा बेचा जा रहा है। जिससे आम जनता अपना मकान नहीं बना पा रही है। मुख्यमंत्री योगी को बदनाम किया जा रहा है लगभग एक महीने पहले खनन निदेशक माला श्रीवास्तव से शिकायत किया गया उन्होंने अस्वासन दिया कि जांच किया जाएगा जो दोषी पाए जाएंगे ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज होगा परन्तु अभी तक कुछ नहीं हुआ यह सब खान अधिकारी के ईसारे पर हो रहा है.! एक सप्ताह के अंदर परमिट की कालाबाजारी बंद नहीं हुई तो खनन निदेशक कार्यालय के सामने धरना दिया जायेगा, उक्त अवसर पर पवन भारती, विशाल कुमार, पिंटू कुमार, सुनील दास, शुभम कनौजिया, राहुल कुमार, शिब्बू भारती, पवन राव आदि मौजूद लोग मौजूद रहे।










