पेटरवार -गोमिया मुख्य सड़क के सुदृढ़ीकरण में अनियमिता का आरोप

ग्रामीणों ने गोमिया विधायक सह राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से की कार्रवाई की मांग
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो/गोमिया : पथ निर्माण विभाग की ओर से पेटरवार-गोमिया मुख्य सड़क का मरम्मत कालीकरण का कार्य लगभग 3 वर्ष पूर्व से चल रहा है। सड़क मरम्मती व कालीकरण के कार्य में भारी अनियमिता बरतने का आरोप गोमिया में ग्रामीणों ने लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मती का कार्य निर्धारित मानकों से कम मोटाई व प्राक्कलन के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। सड़क में कालीकरण के बाद जगह-जगह पिच उखड़ने लगे है। इस कारण कुछ दिनों बाद सड़क की फिर से मरम्मत करने की आवश्यकता पड़ेगी। ग्रामीणों ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों व ठेकेदारों की मिली भगत से सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य निम्न स्तर की की जा रही है। निर्माण कार्य के समय कोई भी संबंधित अधिकारी नहीं होते हैं। कहा कि समय को ताक पर रखकर सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य धीमी गति से की जा रही है। ताकि संबंधित ठेकेदार को सड़क की मेंटेनेंस की खर्च बच सके। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने गोमिया विधायक सह राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से कार्रवाई की मांग की है।










