महिला ने 4 बच्चों का दिया जन्म,माॅ बच्चा दोनो स्वस्थ

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 17ता॰रांची/बोकारो। बोकारो जिले की रहने वाली ममता देवी ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें से तीन लड़का और एक लड़की का जन्म हुआ जो सभी स्वस्थ है। बतातें चलें की राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एक साथ चार बच्चों की किलकारी गूंजी है। बीते बुधवार को इन बच्चों का जन्म हुआ है। चार बच्चों के जन्म से पूरे अस्पताल में जैसे खुशी की लहर दौड़ गई है। हर कोई बच्चों की एक झलक पाना चाहता है। 31 साल की ममता देवी ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया था। 7 महीने की गर्भावस्था से वह रिम्स की OBST & GYANE डिपार्टमेंट जिसकी एचओडी डॉ सरिता तिर्की हैं उनकी देखरेख ममता ने अपना इलाज जारी रखा। ममता पिछले 1 महीने से रिम्स में डॉक्टर शशी बाला सिंह की यूनिट में भर्ती थीं। क्योंकि यह 4 बच्चों का मामला था तो डिलीवरी काफी हाई रिस्की होती हैं इसलिए महीने भर पहले ही एडमिट कर लिया गया था। इस एक माह में डॉक्टर शशी बाला सिंह की यूनिट के सभी डॉक्टर गर्भवती महिला ममता एवं उसके गर्भ में पल रहे चार बच्चों की देखरेख में लगे थे। 15 मार्च को डॉ किरण त्रिवेदी की टीम ने बच्चे का सुरक्षित प्रसव कराया। चारों बच्चे बेहद प्यारे और स्वस्थ हैं। पहला बच्चा लड़का है जो 2 किलो का है। दूसरा बच्चा लड़की है वह भी 2 किलो की है। तीसरा बच्चा लड़का है जो करीब 1 किलो 400 ग्राम का है वहीं चौथा बच्चा भी लड़का है जिसका वजन 1 किलो 600 ग्राम के आसपास है। ममता ने करीब साढ़े तीन साल पहले भी एक बच्चे को जन्म दिया था। उस समय भी आवीएफ की मदद से ही ममता ने गर्भ धारण किया था। ममता बोकारो की रहने वाली हैं। जो जानकारी है उसके मुताबिक रांची के बूटीमोड़ स्थित इंदिरा आवीएफ में उसने IVF के जरिए कंसीव किया थी । वह गर्भावस्था की शुरुआत से ही रांची के डॉक्टरों की देखरेख में थीं। रिम्स में तो वह पिछले एक माह से भर्ती हैं जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा था। अब डिलिवरी के बाद भी उनको पूरी सेवा मिल रही है। चार बच्चों के जन्म पर ममता काफी खुश हैं। चार बच्चों में 3 लड़के हैं जबकि 1 लड़की है। गर्भधारण के शुरूआती समय में ही पता चल गया था कि 4 बच्चे गर्भ में पल रहे हैं। ममता को इसकी जानकारी हुई तो वह खुश हुई वह बच्चों को इस दुनिया में लाने के लिए तैयार हो गईं थी। फिलहाल जच्चा और चारो बच्चा बिल्कुल स्वस्थ हैं। अब तो उन्हें धीरे धीरे आईसीयू से निकालकर धीरे-धीरे मां की तरफ शिफ्ट किया जा रहा है।