भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला सोन पैलेस मे हुयी सम्पन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-केन्द्र की मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला चण्डी होटल के सोन पैलेस मे सम्पन्न हुयी। कार्यशाला मे बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि के रुप मे जिला प्रभारी अनिल सिंह व उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि आज के 11 वर्ष पूर्व जब देश मे कांग्रेस की सरकार थी तब हम सभी को याद होगा कि कांग्रेस के शासन काल में पूरे देश को घोटालो का एक बड़ा दौर देखने को मिला। देश की सेना को कमजोर करने का काम किया गया जिससे देश मे आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर था। 2014 में भारतीय जनता पार्टी व मोदी जी के नेतृत्व मे केन्द्र की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिला है, मोदी जी ने जब गरीब लोगो के लिए जन धन खाता खुलवाया तो यही विपक्ष के लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन कोरोना काल जैसे विपरित परिस्थिति मे उसी जन धन के खाते मे देश की आम जनता को सरकार द्वारा सीधे लाभ पहुंचाया गया। आज देश मे भ्रष्टाचार, नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो गया है, उन्होने कहा कि इस कालखण्ड में धारा 370 हटने, राममंदिर निर्माण, वक्फ संशोधन बिल, सी0ए0ए0 जैसे कई ऐतिहासिक फैसले हुए है। भारत आर्थिक शक्ति के रुप मे दुनिया के तीसरे स्थान पर है। मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्यवाही जैसे निर्णायक कदमो के लिए जानी जायेगी जिसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण आपरेशन सिन्दूर है। अब भारत एक ऐसा राष्ट्र बन चुका है जो अपनी सीमांओ की रक्षा करने के साथ साथ आतंकियो को उनके घर मे घुसकर मारता है। आत्मनिर्भर भारत की ओर यह सफर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर आधारित रहा है। मोदी सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अटल पेंशन, स्मार्ट सिटी, मेक इन इण्डिया, किसान सम्माननिधि, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाएं समाज के सभी वर्गाे के लिए चलायी जा रही है। जिससे आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है, यही मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धि है, यह भारत का अमृतकाल चल रहा है आने वाले 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रुप स्थापित होगा।

खनन न्यूज-में.मंगल स्टोन क्रशर, में.वीरा कन्स्ट्रैक्शन को नोटिस.! अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 97 गाड़ियों का चालान.!

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलायी जा रही जनहित की योजनाओं से ही आज देश को गरीबी से बाहर निकलने मे मील का पत्थर साबित हुआ है। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर प्रगति के राह पर लाकर खड़ा कर दिया जायेगा आंतरित सुरक्षा से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक मे भारत दुनिया के लिए उदाहरण बना है। हम सभी कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की उपलब्धियांे को लेकर समाज के हर वर्ग के साथ जुड़ने की जरुरत है। पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान घोषित आतंकवाद को भारत ने कड़ा सबक सिखाया है, इसके विषय मे हर व्यक्ति को जानने की जरुरत है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मोदी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर 10 जून से 21 जून तक प्रदेश व्यापी अभियान आरंम्भ करना है। यह अभियान विकसित भारत का अमृतकाल एवं सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षो पर केन्द्रित होगा साथ ही आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला मे मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जिले के ऐसे 6 मण्डल जो शत प्रतिशत बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाये है, उन सभी 6 मण्डल अध्यक्षों को अतिथियों द्वारा स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला मे मुख्यरुप से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग उ0प्र0 जीत सिंह खरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, आंेकार केशरी, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, रामलखन सिंह, नागेश्वर देव पाण्डेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण गोंड, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कि0मो0 कामेश्वर सिंह, नागेश्वर गोंड, कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, गुडिया वर्मा, पुष्पा सिंह, प्रिया सोनकर, प्रसन्न पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नार सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष, सभी शक्ति केन्द्र के संयोजक व आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *