यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने दशरथ से मांगे राम व लक्ष्मण

कृपा शंकर पांडे,चोपन- ग्राम पंचायत सिंदुरिया में चल रहे रामलीला के चौथे दिन, राम नाम सुत जेठ को दूसरा भरत भुवाललक्ष्मण तीसर पुत्र को चौथा रिपोहन लाल राजा दशरथ के चारो पुत्रो का नाम करन गुरु वशिष्ठ के द्वारा किया गया तत्पश्चात चारो भाई को जनेऊ संसकार व साथ साथ विद्या पठन किया गया । स्थानीय कलाकारों ने मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने मंचन के माध्यम से दिखाया की वन में ऋषि मुनियों के हवन यज्ञ में बाधा उत्पन्न करने पर ऋषि विश्वामित्र ने असुरों के नाश के लिए राजा दशरथ से प्रभु श्री राम व लक्ष्मण को मांगा।

राम व लक्ष्मण द्वारा असुरों का वध करने आदि लीला का मनोरम मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में सैंकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।रामलीला महोत्सव के तहत स्थानीय कलाकारों ने सोमवार की रात को आयोजित लीला में ऋषि विश्वामित्र का राजा दशरथ के महल में पहुंचना, यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ के दो पुत्र राम व लक्ष्मण को मांगकर ले जाना आदि लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। राजा दशरथ व ऋषि विश्वामित्र के संवाद सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, व्यास मुरली तिवारी विजयाआनंद तिवारी,शास्त्री तिवारी,हनुमान प्रसाद पाण्डेय, राम-जानकी पाण्डेय, रामनरायण पाण्डेय, अवधेश पांडेय बिंदु पांडे, विद्याशंकर पाण्डेय, प्रेम शंकर पांडेय, विरेन्द्र पाण्डेय, विजयशंकर पांडेय, अशोक पांडेय,महावीर प्रसाद पांडेयआशीष पांडेय विशाल पाण्डेय कामेश्वरी चौबे,राम गोविंद चौबे,अशोक मिश्रा,प्रभु नारायण पांडेय,राधारमण पांडेय रवि पांडेय चोपन थाना प्रशासन अन्य राम भक्त मौजूद रहे।

जुगैल थाना- मारपीट की सूचना के बाद पुलिस के न पहुंचने पर नाराज लोगों ने हाइवे को किया जाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *