शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, मौके पर ही मारे गए अपराधी, तीन गिरफ्तार

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 20ता.सीतामढ़ी(बिहार)। जिले के बोखड़ा प्रखंड अंतर्गत बुधनगरा गांव में रविवार रात पुलिस और एक शराब माफिया के बीच हुई मुठभेड़ में माफिया मौके पर ही ढेर हो गया। दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में अंधाधुंध गोलियां चली हैं। अपराधी के साथ-साथ एक-दो अन्य के भी जख्मी होने की सूचना है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चर्चा है कि शराब माफिया प्रिंस कुमार बुधनागरा गांव की दलित बस्ती में रात में अचानक फायरिंग करने लगा था। फायरिंग की सूचना मिलते ही बोखड़ा पुलिस पिकेट की पुलिस गांव में पहुंची। शराब माफिया एक मुर्गी फार्म में डेरा जमाए बैठा हुआ था। पुलिस फोर्स को देखकर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने माफिया को ढेर कर दिया। मारा गया अपराधी बड़ा शराब तस्कर बताया जाता है। उस पर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना में दो और एक सीतामढ़ी में शराब की तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है।
तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का सर्च ऑपरेशन उस इलाके में अभी जारी है। पुलिस ने अपराधी की एक पिस्टल बरामद की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

आशा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने सुगौली में कंबल वितरण किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *