शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 18ता.सोनभद्र-शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मार्च महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया, इस मौके पर सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार व उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार दुुद्धी व अन्य अधिकारियों आदि ने 21 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 18 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) व उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज रमेश कुमार व तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 33 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 28 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

स्वच्छता योद्धाओं के लिए नगर पंचायत ओबरा का स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल प्रभाकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल, खण्ड विकास अधिकारी घोरावल आदि ने 15 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 04 मामले निस्तारित हुए,बाकी 11 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिकारी(नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिाकरी (नमांमि गंगे) व तहसीलदार आदि ने 25 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 20 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *