सोनभद्र के चारो विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 30ता.सोनभद्र-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत आज जनपद सोनभद्र के चारो विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। राबर्ट्सगंज विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सिविल लाइन्स रोड सवेरा होटल के प्रांगण में संपन्न हुआ सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद रहे। दुद्धी व ओबरा विधानसभा सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे मौजूद रहे, घोरावल विधानसभा सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे मौजूद रहे। राबर्ट्सगंज विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन एवं सरकार के समन्वय से ही अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत नव वर्षाे मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार तीव्रगति से आगे बढ़ रहा है प्रदेश मे भाजपा ने 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव आप वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के प्रयास से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। केन्द्र मे मोदी व प्रदेश मे योगी के शासन काल में देश व प्रदेश के लोगो मे एक विश्वास जगाया है कि मोदी है तो मुमकिन है देश झुकने नही पायेगा। यहां बैठे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः विजय का उत्सव मनायेगी।

धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है पिछली सरकारो ने भारत की छवि को धूमिल करने का कार्य किया लेकिन नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने विश्व मे भारत की छवि को मजबूत करने का कार्य किया। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित संगठन है जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है भाजपा को देश की विरासत पर गर्व है जिसके चलते देश व प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। सम्मेलन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी, सरदार गोविन्द सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से चुर्क मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, बलराम सोनी, सुनिल जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, अशोक मौर्या, शिवकुमार गुप्ता, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता चन्द्रिका सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, रविन्द्र केशरी, राजनारायण तिवारी, सुशील चौबे, मिन्नी पाठक, अनुपम तिवारी, आनन्द मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, बंशीधर, विष्णु पासवान, धनंजय पंडित सहित सैकड़ो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *