सोनभद्र में 51.38% मतदान, 307 बूथों पर शांति सुरक्षा के बीच  हुआ मतदाता, वोटों की गिनती 13 मई 2023 को.!

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 11ता.सोनभद्र-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 का मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से आज जनपद के 307 बूथों पर 51.38% मतदान हुआ सम्पन्न, मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहें। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने गुरूद्वारा इण्टर मीडिएट कालेज चोपन, केन्द्रीय विद्यालय चोपन, राजा शारदा महेश इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज, आदर्श इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज, शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ओबरा व इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय बिल्ली-मारकुण्डी पर पहुॅचकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के पहचान पत्र का अवलोकन भी किया तथा उन्होने मतदाताओं से कहा कि जो भी मतदाता अपना मतदान कर चुकें है वह मतदेय स्थल से बाहर चले जाये। मतदेय स्थलों के निरीक्षण के दौरान मतदान अभिकर्ता की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी करायी गयी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया का प्रेक्षक डाॅ सुनील कुमार वर्मा (सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण), सहदेव कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), रमेश कुमार उप जिलाधिकारी घोरावल, शैलेन्द्र मिश्रा उप जिलाधिकारी सदर, प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी ओबरा, श्याम प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी दुद्धी, सम्बन्धित तहसील के क्षेत्राधिकारीगण सहित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने भी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया का लगातार भ्रमणशील रहकर जायजा लिया। जनपद में टोटल 51.38% मतदान प्रतिशत हुआ।
1- नगर पालिका राबर्ट्सगंज 57.80%
2 – नगर पंचायत घोरावल 79.30%
3 – चूर्क गुरामा नगर पंचायत 73.66%
4- नगर पंचायत चोपन 53.00%
5 – नगर पंचायत डाला 69.05%
6- नगर पंचायत ओबरा 43.31%
7- नगर पंचायत दुद्धी 70.20%
8- नगर पंचायत रेनुकूट 60.26%
9- नगर पंचायत अनपरा 40.40%
10- नगर पंचायत पिपरी 58.83%

CVIGIL citizen App डाउनलोड करें, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *