यूपी : संगम का पवित्र जल पहुंचा गाजीपुर, लोगों ने बढ़ चढ़कर की हिस्सेदारी

गाजीपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में जो किसी कारण से स्नान नहीं कर पाए, उनके लिए सरकार संगम का पवित्र जल भेज रही है। इसी क्रम में मंगलवार को गाजीपुर पुलिस लाइन में स्थानीय लोगों को इसका वितरण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक खुद मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी के निर्देश के अनुसार प्रदेश के सभी पुलिस लाइन में संगम का जल लाया गया है। टैंकर के माध्यम से यहां पवित्र जल आया है। लोगों को जल वितरण किया गया।

मुस्लिमों के गंगा जल लेने पर उन्होंने कहा कि गंगा हमारी पवित्र नदी है। इसका सभी सम्मान करते हैं। जल को सभी ने आगे बढ़ चढ़कर लिया है। वितरण के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोग डिब्बों में संगम का जल भरकर ले गए।

सबसे खास बात यह रही कि इस पवित्र जल को लेने में हिंदू समाज के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस दौरान 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। लेकिन जो लोग किसी कारण से प्रयागराज महाकुंभ संगम में स्नान से वंचित हैं, सरकार उनके लिए व्यवस्था कर रही और दमकल की गाड़ियों से जिले-जिले जल भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर राज्य के सभी 75 जिलों में संगम का पवित्र जल भेजा जा रहा है। इससे पहले सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में स्नान करने के इच्छुक कैदियों के लिए उत्तर प्रदेश की सभी जेलों में संगम का जल भेजा था।

वन नेशन वन इलेक्शन : कांग्रेस ने विधेयक पेश करने का किया विरोध, लोकसभा में दिया नोटिस

–आईएएनएस

विकेटी/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *