मंत्री योगेंद्र प्रसाद को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ व सीओ ने किया अभिनंदन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद रविवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो व सीओ आफताब आलम ने मंत्री जी का स्वागत व अभिनंदन किया। कल्याण विभाग के उन्नति का पहिया योजनांतर्गत स्कूली छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। प्रखंड के चतरोचट्टी, सीधावारा, कर्री व होसिर मध्य विद्यालयों के कक्षा आठवीं के छात्राओं के बीच कुल 245 साइकिल का वितरण हुआ । मंत्री जी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत बाबू की दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि आज बेटियों के जन्म बाद से पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी होने तक विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए मदद और लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने स्वांग दक्षिणी और खम्हरा पंचायत में अबुआ आवास योजनांतर्गत बने कई घरों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए। फीता काटकर लाभुकों का गृह प्रवेश कराया। उन्होंने संबंधित लाभुकों को बधाई भी दी और कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत जी की अगुवाई में हर तबके के गरीबों से लेकर माध्यम वर्ग तक के लोगों को विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभान्वित कर सहूलियतें पहुंचाई जा रही है। इससे पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोमिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान को शुरू कराया। उन्होंने आमजनो से अपील किया कि अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित बूथों पर पहुंचकर पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजकिशोर मिश्रा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, उपाध्यक्ष अमित पासवान, मुखिया बंटी उरांव, मुखिया शांति देवी, अशोक भारती, बद्री पासवान, राजेश जयसवाल, शंकर पासवान, उमेश यादव, पिंटू पासवान, सोनू यादव, शंभू यादव, रंजीत रविदास, घनश्याम महतो, मो0 असलम, विशाल जयसवाल, हेमू यादव, मो0 आमिर सोहेल, सनाउल्लाह, प्रकाश राय सहित कई लोग मौजुद थे।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *