चोपन रेलवे टिकट काउंटर के पास अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला

कृपा शकर पांडेय, चोपन/सोनभद्र-चोपन थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव मिला है। शव को देखते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को फ़ोन कर सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे टिकट काउंटर के पास 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला है। काफी प्रयास करने के बाद भी प्रशासन को शिनाख्त करने में कामयाबी हाथ नहीं लगी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही मौके पर पहुँचे कस्बा इंचार्ज नवनीत चौरसिया ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है शव की शिनाख्त की पहचान कराई जा रही है। पूछने पर पता चला कि मृतक अक्सर स्टेशन के आसपास भिक्षा मांगते हुए देखा जाता था। कहि दूसरे क्षेत्र से आकर भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करता था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु कैसे हुई इस बात का पता चल पाएगा।

नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *