जरूरतमंद लोगों में किया निःशुल्क खिचड़ी वितरण

कृपा शंकर पांडेय.चोपन– टेंपू स्टैंड पर पत्रकार संघ चोपन की टीम ने हर शनिवार को गरीबों असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क खिचड़ी खिलाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में शनिवार को पुनः नए कर्म पथ की ओर बढ़ते पत्रकार संघ के इस सराहनीय कदम को क्षेत्रीय लोगों ने जमकर सराहा है। शनिवार को राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने जरुरतमंद लोगों को अपने हाथों खिचड़ी वितरण किया इस दौरान उन्होंने उन्होंने कहा कि किसी भूखे को निवाला देना किसी पूजा, इबादत या अरदास से कम नही होता है नर सेवा नारायण सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है पत्रकार संघ का यह बहुत ही कार्य पुनीत कार्य है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आयोजक मनोज चौबे ने आए हुए सम्मानित जनों व सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी का वितरण टेम्पू स्टैंड के समीप स्थित पत्रकार संघ के कार्यालय पर किया जा रहा है। हमलोगों की कोशिश रहेगी कि जो लोग असहाय गरीब एवं दुखिया हैं उन तक भोजन जरूर पहुंचे। दुसरे शनिवार के शुभारंभ में तन मन धन से सहयोग करने वाले भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि इस तरह का पुनीत कार्य करने से गजब की अनुभूति होती है मैं और भी समाजसेवियों से इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए अपील करता हु ताकि यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहे। इस अवसर पर संजीव तिवारी, सत्य प्रकाश तिवारी,जीतू सिंह, राजेश अग्रहरी, राम नरेश चौधरी, कृपा शंकर पाण्डेय,विनित शर्मा, सद्दाम कुरैशी, विकास सिंह छोटकू, कामेश्वर विश्वकर्मा, घनश्याम चौधरी, विवेक यादव, राहुल शर्मा, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे |

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)की अध्यक्षता में जनपद के व्यापारी बन्धुओं/बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *