जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान, दूर-दराज से आये आमजनों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सुना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 5ता.बेतिया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय आज कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए। दूरदराज से पहुंचे लोगों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सुना। कार्यक्रम में आमजनों की कई समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया गया। साथ ही कई अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-79 मामले आये, जिसमें शिक्षा के 05, आपदा के 10, राजस्व के 40 सहित अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। ज्ञातव्य हो कि जिलाधिकारी वैसे तो प्रतिदिन आमजनों से मिलते हैं, लेकिन शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें अधिक संख्या में आमजन अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हैं। जिलाधिकारी द्वारा कई समस्याओं का तुरंत समाधान करा दिया जाता है तथा अन्य मामले में संबंधित विभाग/अधिकारी को त्वरित गति से समाधान कराने हेतु निर्देशित किया जाता है। आमजनों की शिकायतों/समस्याओं के नियमानुकूल समाधान को लेकर जिलाधिकारी द्वारा नियमित रूप से समीक्षा भी की जाती है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, राजकुमार सिन्हा सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पशुपालन, पीएम विश्वकर्मा योजना व लोक अदालत की दी जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *