154वां’’ गांधी जयन्ती, सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये। अपर जिलाधिकारी

Media House सोनभद्र-अपर जिलाधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है कि ’’154वां’’ गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर, 2023 को मनाये जाने के सम्बन्ध में जनपदीय अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में 27 सितम्बर, 2023 को बैठक सम्पन्न हुईं, बैठक के दौरान ’’154वां’’ गांधी जयन्ती को मनाये जाने के लिए 2 अक्टूबर, 2023 को मनाये जाने के लिए विचारोपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, सभी स्थानीय निकायों में प्रातः 07.00 बजे से सफाई कार्यक्रम सभी मलीन बस्ती में आयोजित किया जायेगा, जिसका सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने-अपने नगर पंचायत में हो रहे सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगें। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्लास्टिक कूड़े का संग्रहण कार्य स्थलों को चिन्हित कराते हुये योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाये तथा आवश्यकतानुसार सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जाये, इसी प्रकार से जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्लास्टिक कूड़े का संग्रहण का कार्य किया जायेगा। तियरा स्टेडियम में क्रास कन्ट्री रेस का प्रातः 08.30 बजे उप जिलाधिकारी सदर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया जायेगा तथा तियरा स्टेडियम में ही उप जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। प्रातः 07.30 बजे सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकाली जाये, सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य कराया जाये, प्रभातफेरी के साथ गांधी जी के प्रिय भजन एवं नारों/स्लोगन तथा स्वच्छता से सम्बन्धित नारों का उद्घोष किया जाये। सभी कार्यालयों, विद्यालयों और अन्य संस्थाओं तथा विकास खण्डों के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 9.00 बजे महात्मा गाॅधी जी के एक बड़े चित्र का अनावरण माल्यार्पण किया जाये और उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष उनकी देशसेवा, उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। प्रातः 9.00 बजे जनपद के समस्त स्कूलों के छात्रों द्वारा खेल-कूद के कार्यक्रम को आयोजित कराते हुए पुरस्कार वितरित किया जायेेगा, सभी विद्यालयों के अन्दर परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा। प्रातः 10.00 बजे चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र द्वारा किया जायेगा, नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज में स्थित बाल उद्यान (निरीक्षण गृह के पास) की सफाई एवं बाल उद्यान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट्ट की सफाई एवं माल्यार्पण किया जायेगा।