लोकहित अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय महाअधिवेशन सम्पन्न, 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी-रोशन लाल गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

रोशन लाल गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष) लोक अधिकार पार्टी
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी वाराणसी- उत्तर प्रदेश नई दिल्ली बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पार्टी के विस्तार, जागरूकता अभियान को लेकर समीक्षा की गई। सर्व सम्मति निर्णय लिया गया कि पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी, स्वयं के बल पर चुनाव लड़ेगी उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय महा अधिवेशन के दौरान लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कही।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता ने कहा कि वैश्य समुदाय के साथ साथ प्रदेश में पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों, दलितों- महादलितों, गरीब सवर्णों और पसमांदा मुसलमानों को उनका हक व अधिकार नहीं मिल पा रहा है उन सभी लोगों के हक अधिकार के लिए लोकहित अधिकार पार्टी उन सभी लोगों की आवाज बनेगी। दिन पर दिन समाज के लोगों स्थिति चिंताजनक होती जा रही है व्यापारियों पिछड़ों शोषित वंचित लोगों की आवाज दवाई जा रही है। जमीनी स्तर पर हकीकत आज सबके सामने है।
शिव गुप्ता (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष) मध्यांचल लखनऊ महिला प्रकोष्ठ लोकहित अधिकार पार्टी
समाज के उत्थान, विकास, उनके मूल अधिकारों की लड़ाई की आज सख्त आवश्यकता है। हम सब लोगों को मिलकर गांव गांव शहर शहर पार्टी का अभियान तेज कर लोगों को उनके हक व अधिकार के लिए आगे लाना होगा। पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश नई दिल्ली बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी लगभग 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
अजय कानून (प्रदेश अध्यक्ष) लोकहित अधिकार पार्टी बिहार
श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में नई आर्थिक नीतियों ने संवैधानिक आरक्षण का भी एक तरह से गला घोंटा जा रहा है। सरकारी क्षेत्रों में नौकरियां लगातार कम होते जा रहे हैं बेरोजगार युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं। समाज की गंभीर समस्याओं व मुद्दों पर पार्टियां आज मौन है इसके लिए बड़ी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है इतने बड़े समाज को सत्ता से प्राप्त दो टुकड़ों के प्रति मेहरबान नहीं रहना चाहिए समाज के भविष्य के लिए एक लंबी राजनीति लड़ाई की शुरुआत कर दी गई है आगामी चुनाव में पार्टी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

महा अधिवेशन में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जो मुख्य रूप से तेज बहादुर गुप्ता मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक, प्रेमनाथ प्रसाद – राष्ट्रीय संरक्षक, अजय साहू- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वांचल प्रभारी), केशव कुमार गुप्ता- राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रमाशंकर साहू- राष्ट्रीय संगठन मंत्री, खेम करण साहू- राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, कुसुम साहू- कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल (महिला प्रकोष्ठ) शिवा गुप्ता- कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष, मध्यांचल (लखनऊ) महिला प्रकोष्ठ, पंकज कुमार- प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), उ.प्र., प्रो0 उदय प्रताप यादव प्रदेश महासचिव (युवा प्रकोष्ठ), ब्रजेन्द्र सिंह- प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) उ0प्र0 एवं अन्य पदाधिकारी का मनोनयन किया गया एवं संगठन सम्बन्धी जिम्मेदारी सौपी गयी।

सभा के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ प्रसाद-वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश गांधी-राष्ट्रीय महासचिव, अजय गुप्ता (रौनियार) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डा.के के गुप्ता-राष्ट्रीय संगठन मंत्री आरती वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। महा अधिवेशन में मुख्य रूप से डॉ जगन्नाथ प्रसाद- राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कानू अध्यक्ष बिहार, सतीष गांधी- राष्ट्रीय महासचिव, अजय गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, देवकुमार (राजू)- समाजसेवी, गोविन्द गुप्ता- समाजसेवी, अरविन्द राय, सोनेलाल साहू, ओम साहू, गोंडा, हरिनाथ साहू रांची, मों.अजहर अली रांची, मदन मुखिया भोजपुर, ओमप्रकाश साहू गोंडा, सुष्मिता साहू भदोही, शशिकांत, चंद्रप्रकाश गुप्ता वाराणसी, यशवंत जौनपुर, अखिल गुप्ता जौनपुर, मनोज कुमार चंदौली, कुसुम देवी, राधेश्याम, राजा प्रसाद आदि पदाधिकारी, समाजसेवी, कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे