डाला की प्रथम नगर पंचायत अध्यक्षा बनी फूलवंती कुमारी

अनिकेत श्रीवास्तव, मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 14ता. डाला बाजार नगर पंचायत के प्रथम नगर पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है। बता दें नवसृजित नगर पंचायत डाला बाज़ार के प्रथम नगर पंचायत चुनाव में सपा की प्रत्याशी फूलवंती कुमारी ने 2335 वोट पाकर विजय घोषित हुईं। वहीं भाजपा की प्रत्याशी चंद्रावती देवी 1560 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं नगर पंचायत डाला बाज़ार के वार्ड एक से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान देवी, वार्ड दो से भाजपा प्रत्याशी अवनीश पांडे, वार्ड तीन से निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार, वार्ड चार से निर्दल प्रत्याशी अफ़साना, वार्ड पांच से निर्दल प्रत्याशी बलबीर चंद्रवंशी, वार्ड छह से निर्दल प्रत्याशी नितेश कुमार, वार्ड सात से भाजपा प्रत्याशी विशाल गुप्ता, वार्ड आठ से निर्दल प्रत्याशी आशा देवी, वार्ड नौ से निर्दल प्रत्याशी दीक्षा पटेल व वार्ड दस से निर्दल प्रत्याशी बिंदु सिंह विजय हुईं।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं के अवशेष कार्यों को शीघ्र करें पूर्ण, विरूद्ध होगी कार्यवाही-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *