खनन हादसे पर राजनीतीकरण दुखद, डीएम और एसडीएम को तत्काल पद से हटकर निलंबित किया जाए। विकास शाक्य
नामजदो की गिरफ्तारी में नाकाम रही पुलिस

Media House सोनभद्र-वर्तमान जिलाधिकारी और एसडीएम ओबरा को पद पर बने रहने से खनन हादसे की कोई भी निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती उक्त बातें प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विकाश शाक्य ने कहा है।
शाक्य ने बताया कि प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने जिला अधिकारी द्वारा न्यायालय में दिए गए शपथ पत्र और खनन में माफिया गठजोड़ के निष्पक्ष त्रिस्तरीय जांच की बातें जो कही है वह तब तक संभव नहीं है जब तक जिले का डी एम और ओबरा एसडीएम अपने पद पर बने रहेंगे। 15 मजदूरों की मौत पर राजनीतीकरण करने पर दुख जताया है और तत्काल कार्यवाही की मांग की है। अब तक दर्ज एफईआर के नामजद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी तो आगे निष्पक्ष जांच महज राजनीतिक प्रतीत होता है
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










