सीतामढ़ी। बैंक का एटीएम बंद, लोग परेशान

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 2ता.सीतामढ़ी।नोटबंदी के बाद भी पैसों को लेकर लोगों में अभी भी हाहाकार बरकरार है। उपर से सीतामढ़ी जिले के सभी एटीएम लगभग बंद या पैसे नही होने के कारण लोगों की फजीहतें और बढ़ गई है।जिससे लोगों की परेशानी और बढ गई है। लोग एटीएम नहीं खुलने से परिचित कारोबारियों के माध्यम से पैसे की व्यवस्था कर किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। जिले में एटीएम भी पूरी तरह से बंद है। जिससे आम लोगों को परेशानियों को तो समाना करना ही पड़ रहा है। वेतन भोगियों को भी पैसे के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। मीडिया हाउस के संवाददाता अमित कुमार का कहना है कि कर्मचारी हो या आम लोग अपना पैसा होने के बावजूद लोग तयशुदा समय पर उस पैसे का प्रयोग सही से नहीं कर पा रहे हैं। या फिर पैसा रहने के बावजूद कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। एटीएम पूरी तरह से बंद होने के कारण लोग अब एटीएम पर पहुंचना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

पथ निर्माण के सभी कार्य बरसात से पहले सुनिश्चित कराई जाए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *